जाइका से जुड़ी महिलाएं बन रही सशक्तिकरण की मिसाल : विधायक कमलेश ठाकुर

विधायक कमलेश ठाकुर ने महिला स्वयं सहायता समूहों से किया सीधा संवाद बहतरीन कार्य करने वाली महिलाओं को…

विधायक कमलेश ठाकुर ने महिला स्वयं सहायता समूहों से किया सीधा संवाद

बहतरीन कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर थपथपाई मेहनतकश महिलाओं की पीठ

न्यूज़म ब्यूरो

देहरा। जाइका वानिकी परियोजना से जुड़ी महिलाएं आज सशक्तिकरण की मिसाल बन रही हैं। देहरा के बचत भवन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने जाइका की मेहनतकश महिलाओं की पीठ थपथपाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश की महिलाएं सशक्त बन चुकी हैं। वे पुरूषों का मुकाबला बखूबी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई हैं, जिसका लाभ मिल रहा है।

Advertisement


इस अवसर पर कमलेश ठाकुर ने परियोजना से जुड़ी दूरदराज क्षेत्रों की महिलाओं के साथ ऑनलाइन और यहां पहुंची महिलाओं से सीधा संवाद किया। इससे पूर्व वल बल प्रमुख एवं जाइका वानिकी परियोजना के मुख्य परियोजना निदेशक डा. संजय सूद ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वानिकी परियोजना से जुड़कर आज प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं आजीविका सुधार कर अपनी आर्थिकी को और अधिक मजबूत कर रही हैं। नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नीकल टीचर्स एंड रिसर्च चंडीगढ़ की प्रोफेसर एवं अकादमिक विशेषज्ञ सलाहकार डा. मिनाक्षी सूद ने भी यहां उपस्थित महिलाओं को संबेाधित किया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए स्टॉल भी लगाए और विधायक कमलेश ठाकुर ने खूब सराहना भी की। इस अवसर पर विधायक कमलेश ठाकुर ने वन मंडल देहरा, धर्मशाला, नूरपुर और पालमपुर के अंतर्गत बेहतरीन कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सम्मानित भी किया। जबकि 18 अन्य वन मंडलों के स्वयं सहायता समूहों को ऑनलाइन माध्यम से सम्मानित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जाइका वानिकी परियोजना से सभी वन मंडल स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किया। जिसकी अध्यक्षता संबंधित वन मंडलाधिकारियों ने की। इस अवसर पर सीएफ हमीरपुर निशांत मंढोत्रा, सीएफ धर्मशाला बासु कौशल, परियोजना निदेशक श्रेष्ठा नंद शर्मा, वन मंडलाधिकारी देहरा सन्नी वर्मा, निदेशक वन विकास निगम धर्मशाला नीतिन पाटिल, वन मंडलीय प्रबंधक वन निगम धर्मशाला अंबरीश शर्मा, एपीडी कुल्लू वंदना ठाकुर समेत विभाग और परियोजना के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh