आर्मी हेरिटेज म्यूजियम का श्रद्धांजलि स्थल जनता को समर्पित : ले. जनरल देवेंद्र शर्मा

न्यूज़म ब्यूरो शिमला, 23 मार्च 2026 : आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र…

न्यूज़म ब्यूरो

शिमला, 23 मार्च 2026 : आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम ने आज शिमला में अनाडेल स्थित आर्मी हेरिटेज म्यूजियम में जीर्णोद्धार कार्यों के उपरांत श्रद्धांजलि स्थल जनता को समर्पित किया।

इस अवसर पर उन्होंने 52 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया। यह विशाल तिरंगा राष्ट्र की एकता, अखण्डता और गौरव का प्रतीक है। आर्मी हेरिटेज म्यूजियम, शिमला के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है और यहां वर्षभर भारी संख्या में पर्यटक पधारते हैं।

इस समारोह में आरट्रैक के अधिकारियों, जवानोें, स्टेशन यूनिट्स, पूर्व सैनिकों तथा एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement

स्मारक और राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना भारतीय सेना की शहीदों के प्रति सम्मान की भावना, वीरता, बलिदान तथा देशभक्ति की समृद्ध परंपरा को संरक्षित रखने की निरंतर प्रतिबद्धता को  दर्शाती है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh