नौणी विवि ने मुख्यमंत्री राहत कोष में किया 25.66 लाख का अंशदान

शिमला; 18 दिसम्बर : डॉ. यशवन्त सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी (सोलन) के उप-कुलपति प्रो. आर.एस. चन्देल…

शिमला; 18 दिसम्बर : डॉ. यशवन्त सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी (सोलन) के उप-कुलपति प्रो. आर.एस. चन्देल ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए विश्वविद्यालय की ओर से 25 लाख 66 हज़ार 606 रुपये का चेक भेंट किया। ग़ौरतलब है कि मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने अपने एक दिन के वेतन का अंशदान किया है।

मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए विश्वविद्यालय के कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के अंशदान से विपदा एवं आपदा में फंसे लोगों की सहायता में मदद मिलती है। उन्होंने लोगों से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए उदारता से अंशदान करने की अपील की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. बी.एस. डिल्टा, पर्सनल स्टाफ संघ के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार हांडा, फार्म टेक्नोक्रेट्स के अध्यक्ष नरेश भाटिया, टेक्निकल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक वर्मा, गै़र शिक्षक संघ के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह एवं महासचिव तकनीकी तथा चतुर्थ श्रेणी संघ के केशव राम उपस्थित थे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh