हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान

शिमला, 7 जनवरी, 2026 : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को आज यहां वेल्फेयर एसोसिएशन ऑफ एनसीसी ऑफिसरज ऑफ…

शिमला, 7 जनवरी, 2026 : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को आज यहां वेल्फेयर एसोसिएशन ऑफ एनसीसी ऑफिसरज ऑफ हिमाचल प्रदेश ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 2.11 लाख रुपये का चेक भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने अंशदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के योगदान विपरीत परिस्थितियों में पीड़ित लोगों की मदद के लिए अत्यन्त महत्त्वपूर्ण साबित होते हैं।

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार, उपाध्यक्ष विवेकानंद, महासचिव अमरजीत, सदस्य रिपिन परमार, मेजर (प्रो.) लक्ष्मी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh