बदलाव के लिए तैयार असम, बनेगी कांग्रेस सरकार : सुखविन्दर सिंह सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने असम में किया धुआँधार प्रचार, कांग्रेस के लिए मांगे वोट  न्यूज़म ब्यूरो असम।…

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने असम में किया धुआँधार प्रचार, कांग्रेस के लिए मांगे वोट 

न्यूज़म ब्यूरो

असम। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज असम में कई जगहों पर कांग्रेस पार्टी के लिए धुआँधार प्रचार किया। उन्होंने असम की जलेश्वर और सेंगा विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे और कांग्रेस पार्टी को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता इस बार बदलाव चाहती है और पिछले दस वर्षों की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान हो चुकी है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा शासनकाल में भ्रष्टाचार चरम पर रहा और असम की संपदा को लूटा गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस सरकार बनने पर सभी भ्रष्टाचार मामलों की जांच करवाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में असम विकास की दौड़ में पिछड़ गया है और राज्य की अर्थव्यवस्था पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने गायक जुबीन गर्ग की संदिग्ध मौत का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस मामले में अब तक की कार्रवाई से असम की जनता संतुष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के 100 दिनों के भीतर इस मामले में न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस को देशहित में काम करने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा धर्म और जाति के आधार पर राजनीति करती है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्टी के घोषणा-पत्र का ज़िक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर असम में अपना व्यवसाय शुरू करने वाली प्रत्येक महिला को 50,000 रुपये की प्रारंभिक सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही बुजुर्गों को हर महीने 1,250 रुपये की पेंशन प्रदान की जाएगी, जिसके लिए एक अलग विभाग का गठन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक परिवार को इलाज के लिए 25 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी असम की जनता से किए हर वादे को निभाएगी।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh