हिमाचल पुलिस ने 2.23 लाख से अधिक नशीली गोलियां की बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल पुलिस एवं ड्रग विभाग की बद्दी में एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई न्यूज़म ब्यूरो शिमला, 8 मई। हिमाचल…
हिमाचल पुलिस एवं ड्रग विभाग की बद्दी में एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई
न्यूज़म ब्यूरो
शिमला, 8 मई। हिमाचल प्रदेश में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत आज दिनांक 08.05.2026 को पुलिस एवं ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने सालासर कॉम्प्लेक्स, बद्दी में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित एवं नशीली दवाइयां बरामद की हैं।

छापेमारी के दौरान कुल 2,23,084 नशीली गोलियां बरामद की गईं, जिनमें Tramadol Hydrochloride की 1,61,920 गोलियां तथा Alprazolam (Atrox-0.5) की 61,164 गोलियां शामिल हैं।

कार्रवाई के दौरान मौके से दो आरोपियों—

1. शिव पूजन प्रजापति निवासी उत्तर प्रदेश
2. अनुराग शुक्ला निवासी कानपुर
को गिरफ्तार किया गया है।

प्रारम्भिक जांच में यह पाया गया है कि आरोपी बिना किसी वैध लाइसेंस एवं परमिट के प्रतिबंधित दवाइयों का अवैध भंडारण एवं कारोबार कर रहे थे। बरामद नशीली दवाइयों को पुलिस कब्जे में लेकर थाना बद्दी में ND&PS Act के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।

Advertisement

इसके अतिरिक्त मौके से भारी मात्रा में अन्य संदिग्ध एवं अवैध दवाइयां भी बरामद हुई हैं, जिनके संबंध में ड्रग विभाग द्वारा Drugs & Cosmetics Act के अंतर्गत पृथक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने स्पष्ट किया है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नशा तस्करों एवं अवैध दवा कारोबारियों के विरुद्ध ऐसी कठोर एवं निरंतर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh