प्रदेश सरकार की राजस्व लोक अदालत से लोगों को मिली बड़ी राहत

4,62,590 लंबित मामलों का निपटारा   शिमला। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि अक्तूबर, 2023…

4,62,590 लंबित मामलों का निपटारा

 

शिमला। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि अक्तूबर, 2023 से अक्तूबर, 2025 के बीच राज्य की प्रमुख पहल ‘राजस्व लोक अदालत’ के माध्यम से 4,62,590 लंबित राजस्व मामलों का निपटारा किया गया है। इनमें 3,85,634 इंतकाल,  24,044 तकसीम, 42,123 निशानदेही और 11,789 राजस्व अभिलेखों की दुरुस्ती शामिल हैं।

 

उन्होंने कहा कि इस पहल से भूमि मालिकों को बड़ी राहत मिली है और वर्षों से लंबित मामलों का समय पर समाधान सुनिश्चित हुआ है। ‘राजस्व लोक अदालत’ अब हर माह के आखिरी दो दिनों में उप-तहसील और तहसील स्तर पर आयोजित की जा रही हैं, जिससे लोगों को जमीन संबंधी मामलों के निपटारे में सुविधा मिल रही है। बड़ी संख्या में लोग इस मंच के माध्यम से अपनी समस्याएं हल करने के लिए आगे आ रहे हैं।

Advertisement

 

प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान राज्य सरकार ने राजस्व विभाग में कई सुधार किए हैं ताकि कार्य क्षमता बढ़े और जमीन से जुड़े पुराने मामलों का शीघ्र निपटारा हो सके। 30 अक्तूबर, 2023 से शुरू की गई ‘राजस्व लोक अदालत’ भूमि मालिकों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हुई है। अब उनका राजस्व मामले संबंधी निपटारा समय पर हो रहा है।

 

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर विभाग मिशन मोड में लंबित मामलों को निपटा रहा है ताकि उन लोगों को राहत मिले जो वर्षों से अपने भूमि विवादों के हल का इंतजार कर रहे थे। सरकार की प्रतिबद्धता है कि नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और समयबद्ध सेवाएं उनके घर-द्वार के निकट उपलब्ध हो। इस पहल से लोगों का समय और पैसा दोनों की बचत हुई है और उन्हें राजस्व कार्यालयों के चक्कर लगाने से छुटकारा मिला है। प्रवक्ता ने कहा कि राज्य सरकार राजस्व मामलों के त्वरित समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और आमजन की समस्याओं को कम करना ही सरकार की  मुख्य प्रतिबद्धता है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh