शिमला, 4 सितम्बर। मानसून सत्र के आखिरी दिन विधानसभा पटल पर रखी गई महालेखा परीक्षक की ऑडिट रिपोर्ट में सुक्खू सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन और सत्ता संरक्षित भ्रष्टाचार की पोल खोल कर रख दी। शिमला में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कैग की ऑडिट रिपोर्ट में हर जगह अनियमितता ही अनियमितता सामने आई है। चाहे ऑनलाइन टेंडरिंग का मामला हो, खरीद में पारदर्शिता का मामला हो या टैक्स वसूली का मामला, सरकार हर जगह फिसड्डी रही। सरकार की इस नाकामी का खामियाजा प्रदेश को राजस्व के नुकसान के रूप में चुकाना पड़ा। इस खामी के पीछे क्या कारण है? इसे मुख्यमंत्री को प्रदेश के सामने रखना होगा। सरकार के हर कदम में कुछ गिने-चुने लोगों को लाभ हो रहा है और प्रदेश को नुकसान हो रहा है। आखिर सरकार के संरक्षण में यह लाभ किसे पहुंचाया जा रहा है? प्रदेश का खजाना किस ‘मित्र मंडली’ पर लुटाया जा रहा है? प्रदेश में राजस्व घाटा एवं राजकोषीय घाटा लगातार बढ़ रहा है। वित्तीय कुप्रबंधन का आलम यह है कि बिना बजट के भी लगभग 438 करोड़ रुपए खर्च किए गए और बिना खर्च के भी 673 करोड़ की योजनाओं के प्रावधान किए गए।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शिमला के गंज बाजार स्थित श्री कृष्ण मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं प्रसन्नता की कामना की और सभी प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।