17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राजभवन में मिलन कार्यक्रम आयोजित

राजभवन, शिमला में आज 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में एक विशेष मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बतौर मुख्य अतिथि इस कार्यक्रम में भाग लिया और हिमाचल प्रदेश में रहने वाले इन राज्यों के लोगों के साथ संवाद किया।इस कार्यक्रम में दिल्ली, झारखंड, पंजाब, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, जम्मू और कश्मीर, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, लद्दाख और चंडीगढ़ के लोगों ने भाग लिया।

राजभवन, शिमला में आज 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में एक विशेष मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बतौर मुख्य अतिथि इस कार्यक्रम में भाग लिया और हिमाचल प्रदेश में रहने वाले इन राज्यों के लोगों के साथ संवाद किया।
इस कार्यक्रम में दिल्ली, झारखंड, पंजाब, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, जम्मू और कश्मीर, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, लद्दाख और चंडीगढ़ के लोगों ने भाग लिया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि मिलन कार्यक्रम न केवल इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोगों को एक साथ लाने का एक मंच है, बल्कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना की एक सशक्त अभिव्यक्ति भी है। उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से, देश के विभिन्न भागों के लोग अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक विरासत, भाषा, परंपराओं और जीवन शैली का जश्न मनाते हैं, जिससे विविधता में एकता की भावना को बल मिलता है।
राज्यपाल ने कहा, ‘भारत अनेक संस्कृतियों का संगम है और यह आयोजन इस एकता को बनाए रखने और बढ़ावा देने के हमारे सामूहिक प्रयास को प्रतिबिंबित कर रहा है।’ उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को एक साथ लाना और राज्य में रहने वाले विविध समुदायों के बीच सौहार्द की भावना को प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोगों ने भी अपने अनुभव साझा किए और हिमाचल प्रदेश में अपनी सांस्कृतिक पहचान का उत्सव मनाने का अवसर प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।
राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, राष्ट्रीय लेखा परीक्षा एवं लेखा अकादमी की निदेशक अमिथा, भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद की निदेशक डॉ. मनीषा थपलियाल और अन्य गणमान्य अतिथि भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh