हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को नव वर्ष की शुभकामनाएं

शिमला, 1 जनवरी, 2026 : नव वर्ष के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने…

शिमला, 1 जनवरी, 2026 : नव वर्ष के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपनी धर्मपत्नी एवं देहरा से विधायक कमलेश ठाकुर के साथ आज लोक भवन पहुंच कर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया तथा कमलेश ठाकुर ने लेडी गवर्नर को पारंपरिक हिमाचली शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और समग्र विकास की कामना की। राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार, विधायक संजय अवस्थी ने भी राज्यपाल को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh